गुलावठी (बुलंदशहर)। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में अहम भूमिका निभाने पर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुलावठी पुलिस को सम्मानित किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की सराहना करते हुए उनका आभार जताया।
प्रांत महामंत्री नीरज सैनी के नेतृत्व में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता गुलावठी थाने पहुंचे। यहां उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शर्मा और कस्बा चौकी प्रभारी संजेश यादव को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्हें चित्र भेंट कर कांवड़ यात्रा के दौरान किए गए कार्यों के लिए धन्यवाद दिया गया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार मुस्तैदी दिखाई। पुलिसकर्मियों की सक्रियता के चलते यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अंकित सैनी, उपाध्यक्ष शिवम बिधूड़ी, मंत्री जीतू सिंह, विशाल सैनी, कार्तिक, मुरली सिंह, देव, अमन, सौरभ चपराना, अजय बिधूड़ी सहित राष्ट्रीय बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि धार्मिक यात्राओं के दौरान प्रशासन और पुलिस की बेहतर व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का वातावरण मिलता है।
