एटा। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर कोतवाली नगर क्षेत्र में मंगलवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया और यह निर्धारित मार्गों से होकर शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ा।
पर्व को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। जुलूस के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया और बड़ी संख्या में बच्चे, युवा एवं बुजुर्ग शामिल हुए।
जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार मुस्तैद रहे।
प्रशासन की निगरानी में ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो रहा है।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी, एटा
