Man Shot Dead While Sleeping In Varanasi Ahead Of Family Engagement Ceremony
वाराणसी: जिले के चौक थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है बेनियाबाग हरिजन बस्ती में एक व्यक्ति की रात में सोते समय अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी।वारदात उस वक्त हुई जब मृतक का पुत्र उसके बगल सोया था और हैरानी की बात यह है कि मृतक के बेटे को घटना की भनक तक नहीं लगी।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक की पहचान राजन के रूप में हुई है राजन की दो पत्नियां हैं पहली पत्नी मिर्जापुर के नारायणपुर में रहती है जबकि दूसरी पत्नी वाराणसी के बेनियाबाग हरिजन बस्ती में रहती है परिजनों के मुताबिक आगामी 20 तारीख को बेनियाबाग में रहने वाली पत्नी के बेटे की सगाई होने वाली है।
इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजन नारायणपुर से वाराणसी आया था। सोमवार को सुबह जब परिजनों और आसपास के लोगों ने राजन को खून से लथपथ देखा तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
