Major Bureaucratic Reshuffle in UP: 40 IAS Officers Transferred, New District Magistrates Appointed
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं, वहीं कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नई नियुक्तियों के तहत गौरांग राठी को झांसी, इंद्रजीत सिंह को सुल्तानपुर और कुमार हर्ष को बुलंदशहर का जिलाधिकारी बनाया गया है। अन्नपूर्णा गर्ग को श्रावस्ती, आलोक यादव को शामली और अरविंद कुमार चौहान को सहारनपुर का DM नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नितिन गौड़ को अमरोहा, अभिषेक गोयल को हमीरपुर, सरनीत कौर ब्रोका को रायबरेली और निधि गुप्ता वत्स को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। घनश्याम मीना को उन्नाव, अंजनी कुमार सिंह को लखीमपुर खीरी और इंद्रमणि त्रिपाठी को मैनपुरी की जिम्मेदारी दी गई है।
बृजेश कुमार को औरैया तथा मनीष बंसल को आगरा का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं अरविंद मलप्पा बांगरी को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया गया है।
ऊर्जा और प्रशासनिक क्षेत्र में भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। नितीश कुमार को UPPCL का एमडी, श्रुति को दक्षिणांचल विद्युत निगम का एमडी और आशुतोष निरंजन को परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
दुर्गा शक्ति नागपाल को देवीपाटन मंडल का मंडलायुक्त, आलोक कुमार को MSME का अपर मुख्य सचिव और शशि भूषण लाल सुशील को प्रमुख सचिव MSME बनाया गया है।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में किंजल सिंह को माध्यमिक शिक्षा विभाग की सचिव, रविंदर सिंह को ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव और मृदुल चौधरी को पर्यटन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा हर्षिता माथुर को बाल विकास विभाग का निदेशक, जुनैद अहमद को अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर और अनीता वर्मा सिंह को खाद्य विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।
राज्य सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को शासन व्यवस्था को और मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।
