एटा। मलावन थाना क्षेत्र के सेंथरी गांव के पास हाईवे पर डाक पार्सलों से भरा एक कंटेनर पलट जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कंटेनर ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से कंटेनर को सड़क से हटवाया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सामान्य कराया गया।
राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
