Lucknow Boxing Championship
लखनऊ: में आयोजित वीकेएस फाउंडेशन मेमोरियल जिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का ध्यान खींचा। KD Singh Babu Stadium में चल रही इस प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्गों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, जहां हर्षित, श्रेयांश और अलंकृता सिंह समेत कई बॉक्सर शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
प्रतियोगिता में मोहम्मद अम्मान ने अपने तेज और सटीक पंचों से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं रितेश, यश, नितिज्ञ और अथर्व जैसे खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग में अलंकृता सिंह का प्रदर्शन खास रहा, जिन्होंने अपने मुकाबले में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
इस चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों का जोश और प्रतिभा साफ नजर आई, जिससे भविष्य में राज्य और देश के लिए उभरते बॉक्सरों की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।
