ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में थाना बार पुलिस ने तोरन सिंह के घर पर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन देशी तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त अन्य हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। बरामद हथियारों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर: अभिषेक दीक्षित
स्थान: ललितपुर
4TV न्यूज़
