झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरौठा थाना पुलिस ने पांच साल से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ, पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी विकास कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मुखबिर की सूचना पर 16 सितंबर 2026 की शाम करीब 5:25 बजे गरौठा पुलिस ने ग्राम गोहना में दबिश देकर वारंटी भुवानी पुत्र कुन्दी (42 वर्ष) को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, भुवानी केस संख्या 447/21, अपराध संख्या 88/20 में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 379 और 411 के तहत वांछित था और पिछले करीब पांच वर्षों से फरार चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय एसीजेएम न्यायालय, गरौठा के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विश्राम सिंह और कांस्टेबल सुधांशू पाल शामिल रहे।
रिपोर्टर: राघवेंद्र सिंह
स्थान: झांसी (गरौठा तहसील)
4TV न्यूज़
