Illegal Burnt Oil Trade Busted in Singrauli, 16 Drums and Truck Seized
सिंगरौली: जिले के जयंत क्षेत्र में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जले हुए तेल (बर्न्ट ऑयल) की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान 16 ड्रम तेल से भरा एक ट्रक जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जयंत उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2026 को फरियादी राम सिंह पटेल (38), निवासी रीवा कॉलोनी रामपुर जबलपुर (वर्तमान निवास जयंत) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि एनसीएल फील्ड वर्कशॉप से वाहन क्रमांक MP-66-G-2268 के चालक अनिल कुमार वैश्य को 16 ड्रम जला हुआ तेल वेस्ट वर्कशॉप तक पहुंचाना था, लेकिन चालक ने तेल को निर्धारित स्थान पर न ले जाकर अवैध रूप से बेच दिया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना विंध्यनगर में अपराध क्रमांक 121/16 के तहत बीएनएस की धारा 316(2) और 316(3) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सीएमपीडीआई के पास से 16 ड्रम जला हुआ तेल और संबंधित ट्रक बरामद कर जब्त कर लिया। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है।
वाहन को सुरक्षा के लिए चौकी जयंत में खड़ा कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
