Grand Light & Sound Show on Dr. Ambedkar’s Life Begins in Lucknow
Dr. Bhimrao Ambedkar Samajik Parivartan Sthal में अब लोग बाबा साहेब Bhimrao Ramji Ambedkar के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा को एक नए और आधुनिक अंदाज में देख सकेंगे।
मंगलवार से स्मारक परिसर में भव्य लाइट एंड साउंड शो की शुरुआत कर दी गई है। इस शो में अत्याधुनिक प्रकाश, ध्वनि और विजुअल इफेक्ट्स के जरिए बाबा साहेब के बचपन, सामाजिक संघर्ष, शिक्षा और भारतीय संविधान के निर्माण तक की पूरी यात्रा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
Lucknow Development Authority (LDA) के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि स्मारक समिति की ओर से करीब 18.40 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों, सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश से जोड़ना है।
शो की शुरुआत के बाद बड़ी संख्या में लोग स्मारक पहुंच रहे हैं और आधुनिक तकनीक के जरिए प्रस्तुत बाबा साहेब के जीवन को करीब से देख रहे हैं। माना जा रहा है कि यह शो आने वाले समय में राजधानी का एक प्रमुख आकर्षण बन सकता है।
