प्रयागराज में दादूपुर गांव में जुलूसे मोहम्मदी बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और पूरे में धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
जुलूस-ए-मोहम्मदी का नेतृत्व सदर निराले भाईसाहब ने किया। उनकी अगुवाई में जुलूस अपने निर्धारित मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक और दरूदो-सलाम पढ़ते हुए पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ की सीरत और उनकी शिक्षाओं को याद किया।
जुलूस के दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग जुलूस में शामिल नजर आए। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर भी जिम्मेदार लोगों ने विशेष ध्यान रखा, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
सदर निराले सहब ने जुलूस में शामिल सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए आपसी भाईचारे, अमन और मोहब्बत का पैगाम देने की अपील की।
जुलूस में शिरकत करने वाले लोग ग्राम प्रधान दादूपुर मोदी जब्बास कर्म हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ एम आई खान
अंबर मोटर के संस्थापक इंतजार हुसैन अ मोहम्मद अकील मोहम्मद आदिल इशरत सिद्दीकी डॉक्टर शकील इमरान महेवा
सितारे चाचा मोहम्मद इमरान आदि लोग मौजूद रहे
