Fuel Shortage Rumours Trigger Panic in Burhanpur, Crowds Rush to Petrol Pumps
बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के अन्य शहरों की तरह बुरहानपुर में भी पेट्रोल खत्म होने की अफवाह फैलने के बाद देर रात जिले भर के पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ लग गई।
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच फैली इस अफवाह ने लोगों में घबराहट पैदा कर दी, जिसके चलते बड़ी संख्या में दोपहिया वाहन चालक अपने वाहनों में अधिक मात्रा में पेट्रोल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच गए।
पेट्रोल पंप संचालक ग्राहकों को लगातार समझाते रहे कि पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं माने और भीड़ देर रात तक बनी रही।
जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया कि बुरहानपुर में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति लगातार जारी है। सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन का वितरण सामान्य रूप से किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
