Firing in Pamgarh: Retired Army Man Shoots Youth, Two Detained
जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में सोमवार सुबह करीब 10 बजे फायरिंग की घटना सामने आई। विकास नगर निवासी शैलेंद्र साहू अपने साथियों के साथ हिमांशु किराना स्टोर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे थे।
दुकान संचालक हिमांशु श्रीवास ने उन्हें ऐसा करने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान हिमांशु के भाई गुलशन श्रीवास ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज कश्यप पर गोली चला दी।
गोली पंकज कश्यप की जांघ में लगी, जिसके बाद उसे तुरंत सीएचसी पामगढ़ ले जाया गया और वहां से बिलासपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गुलशन श्रीवास रिटायर्ड आर्मी सिग्नल कोर का हवलदार है।
पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी समेत उसके सहयोगी भाई को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
