Fire Breaks Out in Lucknow Tehsil, Lawyers’ Chambers Gutted
लखनऊ: Lucknow के वजीरगंज क्षेत्र स्थित तहसील परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक आग लग गई। आग गेट नंबर 3 के पास स्थित वकीलों के चैंबर में लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में वकीलों के तीन चैंबर पूरी तरह जलकर खाक हो गए। चैंबर में रखा जरूरी दस्तावेज, फर्नीचर और अन्य सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गया।
दमकल ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ी क्षति होने से बचाव हो गया।
कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वकीलों को आर्थिक नुकसान जरूर हुआ है।
