एटा। जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र के अशोक नगर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में एक व्यक्ति हाथ में डंडा और ईंट लेकर दौड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह एक बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर उसके साथ मारपीट करता नजर आता है। घटना के दौरान गली में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। घटना के वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वीडियो के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी, एटा
