एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में चौथा मिल के समीप रविवार को तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, ऑटो सिकंदराराऊ से एटा की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक की लापरवाही के चलते वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।
हादसे में गोलू पुत्र राजेंद्र, निवासी वरिगमा, थाना पिलुआ और देशराज पुत्र गोपाल, निवासी जनपद मैनपुरी घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है।
