अमरोहा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर अमरोहा पुलिस लाइन में शनिवार को साइकिल रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
साइकिल रेस को प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम सिंह ने पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रेस पुलिस लाइन से शुरू होकर मिनी स्टेडियम तक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शारीरिक फिटनेस किसी भी पुलिसकर्मी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे आयोजन न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि टीम भावना और अनुशासन को भी मजबूत करते हैं।
साइकिल रेस के माध्यम से पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम करने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: सतपाल सिंह मान
लोकेशन: पुलिस लाइन, अमरोहा
