जालौन: जालौन ब्लॉक के ग्राम सारंगपुर में महीनों से नाले की सफाई न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाला और नालियां कचरे से जाम होने की वजह से बारिश के दौरान पानी ओवरफ्लो होकर घरों में घुस रहा है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से नाले की सफाई नहीं कराई गई है और सफाई कर्मियों की नियमित तैनाती भी नहीं की जा रही। जलभराव के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, जबकि सड़कों और गलियों में गंदा पानी जमा होने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और यह जांच होनी चाहिए कि सफाई व्यवस्था नियमित क्यों नहीं की जा रही। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द नाले की सफाई कराकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
अब ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर नाले की सफाई कब होगी और उन्हें इस परेशानी से कब राहत मिलेगी।
रिपोर्ट: भीम राजावत, जालौन
