Car Catches Fire Near Ekana Stadium Bridge in Lucknow, Panic on Road
राजधानी Lucknow में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब इकाना स्टेडियम के पास बने पुल पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई।
देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और धू-धू कर जलने लगी। पुल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और आसपास के राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। मौके पर दमकल की टीम पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
गनीमत रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
