BJP OBC Morcha Conducts Cleanliness Drive In Guwahati To Mark 12 Years Of Modi Government
मोदी सरकार के सफल 12 साल: भाजपा ओबीसी मोर्चा, असम प्रदेश के तत्वावधान में गुवाहाटी में ‘स्वच्छता अभियान’
विशेष वार्ता, गुवाहाटी, 14 जून:
भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक सुनहरा अध्याय रचते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक क्षण को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से आज गुवाहाटी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एक स्वच्छ और स्वस्थ असम बनाने के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी (OBC) मोर्चा, असम प्रदेश के तत्वावधान में महानगर के राम जानकी मंदिर परिसर में एक ‘स्वच्छता अभियान’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आज शाम 4:00 बजे आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता क्रमशः— राजू साहनी, रबिंद्र साहनी, विद्यानंद झा, सुनील साह, सुजीत सिंह और कमल कुमार के साथ मोर्चा के अनेक दलीय साथियों और शुभचिंतकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस संबंध में स्वच्छ भारत कोष, ओबीसी मोर्चा, भाजपा असम प्रदेश के संयोजक गणेश सिंह ने मीडिया के सामने कहा—
“विश्वनेता तथा भारत माता के गौरवशाली पुत्र श्रद्धेय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। इस ऐतिहासिक सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के क्षण में हम एक स्वच्छ और स्वस्थ असम बनाने के लिए पुनः संकल्पबद्ध हुए हैं। हमारे दल के कार्यकर्ताओं के साथ जनता की इस सक्रिय भागीदारी ने हमारे इस अभियान को और अधिक सफल और प्रेरणादायक बना दिया है।”
कार्यक्रम के तहत उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर और इसके आस-पास के क्षेत्रों की सफाई की तथा समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी से आह्वान किया। दलीय कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय जनता के व्यापक उत्साह और उमंग ने कार्यक्रम को एक अलग आयाम प्रदान किया।
