Bargi Dam Tragedy in Jabalpur: Cruise Sinks in Storm, 4 Dead, Rescue Operation On
मध्य प्रदेश: के Jabalpur जिले में स्थित Bargi Dam में गुरुवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। तेज आंधी-तूफान के बीच पर्यटकों से भरा एक क्रूज संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते पानी में डूब गया।
बताया जा रहा है कि इस क्रूज में कुल 29 लोग सवार थे। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया।
अब तक रेस्क्यू टीम 14 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल चुकी है, जबकि चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटी हुई है और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ, जब क्रूज लहरों के बीच आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज हवाओं के चलते क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया और पानी में समा गया।
क्रूज के कप्तान महेश पटेल के भी लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश जारी है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए राज्य के लोक निर्माण मंत्री Rakesh Singh भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
फिलहाल प्रशासन की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं और हादसे में लापता लोगों की खोज जारी है।
