बागपत। बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और कथित ट्रांसफार्मर चोर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक और तार काटने का कटर भी पुलिस ने बरामद किया है।
प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी ट्रांसफार्मर चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहा है। आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और चोरी की घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
