ATM Theft Attempt Foiled in Lucknow: Banthra Police Arrest Accused
लखनऊ: के बंथरा थाना क्षेत्र में एटीएम तोड़कर चोरी करने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना जुनाबगंज-मोहनलालगंज रोड स्थित पहाड़पुर इलाके के एक एटीएम बूथ में हुई थी, जहां आरोपी ने मशीन को तोड़ने की कोशिश की थी।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुलशन के रूप में हुई है, जो उन्नाव का रहने वाला है और फिलहाल लखनऊ में किराए पर रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कर्ज के दबाव में आकर एटीएम लूट की योजना बनाई थी। घटना के दौरान इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, हेल्मेट, ग्लेंडर मशीन और सब्बल भी पुलिस ने बरामद कर लिए हैं।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बंथरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मामले का सफल खुलासा हुआ है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।
