मुंबई/लखनऊ। मदरसों को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (महाराष्ट्र) के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आज़मी ने उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “मदरसों से आतंकवादी नहीं, बल्कि देशभक्त और देश के लिए कुर्बानी देने वाले लोग भी निकले हैं।”
अबू आसिम आज़मी ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में कई ऐसे मुजाहिद-ए-आजादी रहे, जिन्होंने मदरसों में शिक्षा प्राप्त की और आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान को एक ही नजरिए से देखना उचित नहीं है।
आज़मी का यह बयान केशव प्रसाद मौर्य की उस टिप्पणी के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी पर ब्राह्मण, पिछड़े और दलित समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया था।
मदरसों को लेकर दिए गए इन बयानों के बाद राजनीतिक हलकों में बहस तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बयान अब राजनीतिक चर्चा का विषय बने हुए हैं।
