The case of kidnapping of a minor girl in Shahjahanpur is gaining momentum.
शाहजहाँपुर में नाबालिग किशोरी के अपहरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार बीते करीब एक महीने से न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक बेटी का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
मामला थाना तिलहर क्षेत्र का है। मोहल्ला नजरपुर निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि 18 जनवरी 2026 की शाम उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को मरक्का गौटिया निवासी संजय मौर्या नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना के संबंध में थाना तिलहर में एफआईआर भी दर्ज है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि लगभग एक माह से वह चौकी, थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी है। परिवार ने आरोप लगाया है कि उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही और वे लगातार दहशत में जीवन जीने को मजबूर हैं।
वहीं, मामले में सी ओ तिलहर ज्योति यादव का कहना है कि जांच जारी है और किशोरी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। लड़की की खोज के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
फिलहाल, परिवार प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस की टीमें कब तक नाबालिग को सकुशल बरामद कर पाती हैं।
