गाजियाबाद: जिले के मोदीनगर स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रिहायशी इलाके में एक साथ दो सांप दिखाई दिए। सांपों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक दोनों सांपों का रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद टीम ने दोनों सांपों को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें आबादी से दूर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
वन विभाग की त्वरित कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।
स्थान: मोदीनगर, गाजियाबाद
