उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दुकानदार से मारपीट के मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अलीगंज के लोहारी दरवाजा क्षेत्र में हुई घटना के संबंध में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि दुकान बंद कराने को लेकर पुलिस और दुकानदार के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद मारपीट की घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सिविल ड्रेस में एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर डंडे से मारपीट करता दिखाई दिया था।
मामला सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इसकी जांच कराई। जांच के आधार पर पांच पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई।
घटना के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। अधिकारियों का कहना है कि अनुशासनहीनता और कर्तव्य के विपरीत आचरण किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
