उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जहांगीराबाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुपालन में विभिन्न मामलों से संबंधित अवैध शराब, हथियार और अन्य जब्त सामग्री को नष्ट कराया। कार्रवाई पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
पुलिस के अनुसार, 30 मुकदमों से संबंधित 312 लीटर अवैध शराब को नियमानुसार नष्ट किया गया। इसके अलावा शस्त्र अधिनियम के मामलों में जब्त 118 अवैध हथियारों को भी नष्ट कराया गया।
वहीं, विस्फोटक अधिनियम के 5 मुकदमों से संबंधित जब्त सामग्री का भी विधिवत निस्तारण किया गया।
इसके साथ ही जुआ और सट्टा अधिनियम के 138 मुकदमों में जब्त 2,98,794 रुपये की राशि को नियमानुसार सरकारी खाते में जमा कराया गया।
पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई। इस दौरान सीओ अनूपशहर, पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और अभियोजन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
स्थान: बुलंदशहर
