उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ में मां-बेटी की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है। घटना के बाद अलीगढ़ रेंज के डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली।
यह घटना अवागढ़ के यादव नगर की है, जहां मां और बेटी की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई थी। डीआईजी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और अब तक की जांच की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस अधिकारियों को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, सभी पहलुओं से जांच करने और साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान एसएसपी डॉ. इलामारन, एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय समेत पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
