उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ कस्बे में मां और बेटी की हत्या से सनसनी फैल गई। दोनों के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
मृतकों की पहचान कमला देवी और उनकी बेटी प्रियंका के रूप में हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. इलामारन जी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी श्वेताभ पाण्डेय और सीओ जलेसर भी मौके पर मौजूद रहे।
साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट और एसओजी को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच तेज कर दी है।
अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
