उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एटा-कासगंज रोड पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया, जबकि एक बड़ा हादसा टल गया।
यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के बदरिया की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार के कारण रोडवेज बस और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर हो गई।
हादसे में ट्रैक्टर चालक विशाल पुत्र वीरेंद्र, निवासी कसेटी, के हाथ में चोट आई। घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
रिपोर्ट: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
