रिपोर्टर सतपाल सिह मान
लोकेशन: थाना रहरा, जनपद अमरोहा
स्लग: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, दारोगा पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला था वांछित
रहरा में पुलिस मुठभेड़, दारोगा पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाला कुख्यात अताउल्ला पैर में गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
रहरा (अमरोहा)। पुलिस अधीक्षक अमरोहा द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रहरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुठभेड़ में एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद हुई है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी हसनपुर के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष थाना रहरा श्री अमित सिंह तोमर के नेतृत्व में थाना रहरा पुलिस 16/17.09.2026 की रात्रि में चेकिंग अभियान में मामूर था
बरतौरा क्षेत्र में मुखबिर ने सूचना दी कि थाना रहरा के मु0अ0सं0 221/2026 में वांछित अभियुक्त अताउल्ला कुल्हाड़ी लेकर ग्राम बरतौरा से नवाबपुरा की ओर जा रहा है। घेराबंदी पर अभियुक्त ने पुलिस पार्टी को जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अताउल्ला के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 11.09.2026 को वारंट में गिरफ्तार करने आए उपनिरीक्षक पर उसने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किया था। वही कुल्हाड़ी बरामद हुई है।
गिरफ्तार अभियुक्त –
अताउल्ला पुत्र रहमान निवासी ग्राम गंगवार थाना रहरा जनपद अमरोहा उम्र करीब 50 वर्ष
बरामदगी –
- 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर
- 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
- तमंचे की नाल में फंसा 01 खोखा कारतूस 315 बोर
