एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले के अवागढ़ स्थित जनता इंटर कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कक्षा के अंदर अचानक सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने तत्काल एहतियात बरतते हुए संबंधित कक्षा को खाली करा दिया और वहां आवाजाही पर रोक लगा दी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू अभियान के दौरान सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम किए गए।
सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कॉलेज प्रशासन, छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
रिपोर्टर: कुनाल सिंह सोलंकी
स्थान: एटा
4TV न्यूज़
