इटावा में चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है बकेवर और चकरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, इनवर्टर और नकदी बरामद की है पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने बकेवर और चकरनगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
दरअसल, 11 और 12 सितंबर की रात बकेवर और चकरनगर पुलिस की संयुक्त टीमें गौतमपुरा पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थीं इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए महिपालपुर पुल के पास खड़े हैं सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की तलाशी लेने पर चार अंगूठियां, गले का लॉकेट और मोती की माला, एक जोड़ी पायल, दो करधनी, की-पैड मोबाइल फोन, ल्यूमिनियस कंपनी का इनवर्टर और 3200 रुपये नकद बरामद हुए हैं
पूछताछ में आरोपियों ने दो चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है पहली वारदात 6 और 7 सितंबर की रात बकेवर थाना क्षेत्र के भरथना रोड स्थित द गोल्डन रिसोर्ट में हुई थी, जहां से इनवर्टर और बैट्री चोरी की गई थी वहीं दूसरी वारदात 23 और 24 अगस्त की रात चकरनगर थाना क्षेत्र में सहसों रोड स्थित मुस्कान गेस्ट हाउस के पीछे बंद मकान में हुई थी आरोप है कि मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल फोन और अन्य सामान चोरी किया गया था
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ बकेवर और चकरनगर थाने में पहले से दर्ज मुकदमों में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की है.पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और चोरी के सामान से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान सत्यम कुमार, आशू कुमार, हर्ष बाबू, रिहान खान, अमन कुमार और अमन सोनी के रूप में हुई है सभी आरोपी लखना क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले बताए गए हैं
जिला संवाददाता कुलदीप राजपूत इटावा
