सीतापुर। जिले के महोली थाना क्षेत्र के गदनापुर गांव में मामूली कहासुनी का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि दबंगों ने एक ही परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें पांच लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कथित तौर पर परिवार के लोगों पर हमला बोल दिया। मारपीट में एक ही परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: नन्द किशोर नाग
स्थान: सीतापुर, उत्तर प्रदेश
