बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र के ग्राम जिनमई में युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया
बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय पुष्पेंद्र, जो ग्राम जिनमई का ही रहने वाला था, रात के समय एक शादीशुदा महिला से उसके घर पर मिलने पहुंचा था।
इसी दौरान महिला के पति को इसकी जानकारी हो गई
आरोप है कि इसके बाद अभियुक्तों ने पुष्पेंद्र के साथ जमकर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अनूपशहर और थाना छतारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की
पुलिस के मुताबिक, मृतक के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए
पुलिस ने मामले में एक अभियुक्ता को हिरासत में लिया
, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन पुलिस टीमों का गठन किया गया
पुलिस का कहना है कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी
