वाराणसी। वाराणसी के डबलट्री बाय हिल्टन होटल में स्पॉटलाइट मीडिया की ओर से इंडियन स्टार एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थापक एवं स्वामी अंकित मिश्रा के नेतृत्व में हुआ, जिसमें देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
समारोह की मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय रहीं। उन्होंने उद्यमिता, ज्वेलरी, रियल एस्टेट, ब्यूटी, फैशन, ब्रांडिंग, मैन्युफैक्चरिंग, मीडिया समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रिंस कुमार जायसवाल (प्रिंस बनारस स्वर्ण कला केंद्र, महमूरगंज), दिव्यांशु सेठ (डायरेक्टर, बालाजी गोल्ड इन्टू कैश प्राइवेट लिमिटेड) और आकाश स्विच (संस्थापक, क्वार्टो एस्टेट) गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुए और समारोह की गरिमा बढ़ाई।
इसके अलावा रवि शंकर गौरी (गौरी ज़ेवर वाला, सतना), हितिन खंडूजा (रियल्टी हैंडशेक), सिंपल भारद्वाज (ज्योतिषाचार्य एवं न्यूमरोलॉजिस्ट) तथा बसंत गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों, व्यवसायियों और प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने का माध्यम हैं।
