बुलंदशहर। जिले के कचहरी परिसर में तारीख पर आए दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।
बताया जा रहा है कि एक युवती अपने परिजनों के साथ तारीख पर कचहरी पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान लड़के पक्ष के लोगों ने युवती के भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का दावा है कि बीच-बचाव करने पहुंची युवती और उसकी मां के साथ भी हाथापाई की गई।
वायरल वीडियो में कुछ लोग एक व्यक्ति पर लात-घूंसे बरसाते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान कचहरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जबकि आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे।
फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
