बुलंदशहर। जिले के गुलावठी थाना क्षेत्र के राम नगर-7 में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि कुछ लोग घर में घुस आए और महिला, उसकी दो बेटियों तथा बेटे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की।
पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर मुख्य आरोपी रहीसुद्दीन ने कथित तौर पर लोहे के पंच से उसके चेहरे पर वार कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई और परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।
महिला का दावा है कि पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। इसको लेकर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस को शिकायत दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
