एटा। राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के कैला गांव में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुकान पर जा घुसी। हादसे में बाइक सवार कांस्टेबल और दुकान पर बैठे युवक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अलीगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार कांस्टेबल मोहित यादव की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुकान पर बैठे अमित कुमार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल अमित कुमार के पिता ने घटना की जानकारी देते हुए प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है।
