ललितपुर। समय पर वेतन न मिलने से नाराज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
कर्मचारियों का कहना है कि वेतन में लगातार हो रही देरी के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनके दैनिक जीवन पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि भविष्य में समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने और लंबित वेतन का भुगतान कराने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अभिषेक दीक्षित, ललितपुर
