चंदौली: सदर कोतवाली क्षेत्र के कटसीला के पास हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
मृतकों की पहचान रिंकू पासवान और तुलसी के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल राधेमोहन को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसा किस वाहन की टक्कर से हुआ।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
रिपोर्ट: चंदौली ब्यूरो
