सीतापुर: खैराबाद क्षेत्र में तेज रफ्तार के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें इमलिया सुल्तानपुर थाने में तैनात दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों पुलिसकर्मी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक तेज रफ्तार वाहन आ गया। वाहन से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।
हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
रिपोर्ट: नन्द किशोर नाग, सीतापुर
