रिपोर्ट: चंदन सिंह | 4TV News, कानपुर
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश संगठन मंत्री किरण लोधी निषाद के कानपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा रानियां-अकबरपुर से विधायक पद के दावेदार सुनील कुमार निषाद के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
स्वागत के बाद एक विशाल रैली निकाली गई, जो रायपुर, रानियां, मैथा, भजपुरा, बैरी, शिवली, केसरी नेवादा और रूरा होते हुए अकबरपुर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला तथा पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई।
आयोजकों का दावा है कि रैली में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन की मजबूती और जनसमर्थन का प्रदर्शन बताया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने का आह्वान किया।
स्थानीय राजनीतिक हलकों में इस रैली को भाजपा के संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन और आगामी राजनीतिक तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।
