अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुंवर जय सिंह को जिला मंत्री नियुक्त किए जाने पर अंबेडकर नगर में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों ने पटाखे जलाकर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।
नवनियुक्त जिला मंत्री कुंवर जय सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग और मेहनत से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में अंबेडकर नगर की सभी पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत किया जाएगा तथा समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर समर्थकों ने कहा कि कुंवर जय सिंह के जिला मंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी।
