हापुड़। कांवड़ यात्रा के दौरान हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के ज़दीद चौकी पर शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सदर सीओ अनीता चौहान, नगर कोतवाली प्रभारी मनीष चौहान, ज़दीद चौकी प्रभारी रमेश चंद्र गौतम, कोठी गेट चौकी प्रभारी रंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल हरिओम सिंह, हेड कांस्टेबल विजय प्रताप सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने शिवभक्तों पर फूल बरसाकर उनकी यात्रा का स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता उमेश अग्रवाल और तुषार अग्रवाल सहित कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। उन्होंने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
कांवड़ यात्रा को लेकर नगर कोतवाली पुलिस लगातार सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। विभिन्न मार्गों और ड्यूटी प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध करा रहे हैं।
पुष्पवर्षा के इस आयोजन से कांवड़ियों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पुलिस और आयोजकों द्वारा किए गए स्वागत की सराहना करते हुए इसे सेवा, श्रद्धा और आपसी भाईचारे का प्रतीक बताया।
