एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मकबूलगंज में अज्ञात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी अपनी पत्नी के ऑपरेशन के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर का कुंडा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब 20 हजार रुपये नकद तथा चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए।
जब परिवार घर लौटा तो सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
