फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र स्थित जिंदपुर टोल प्लाजा पर देर रात टोल कर्मचारियों और वाहन चालकों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच अभद्रता भी हुई। इसके चलते टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और हाईवे पर आवागमन धीमा पड़ गया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को सामान्य कराया। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
