Woman murdered in broad daylight due to a love affair; two suspects arrested.
अमरोहा पुलिस ने दिनदहाड़े हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। प्रेमिका के बात न करने से नाराज़ प्रेमी ने दावत से लौट रही प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अमरोहा के थाना देहात क्षेत्र के ग्राम पचोकरा में उस वक्त सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी युवक मृतका से प्रेम-प्रसंग में था, लेकिन हाल के दिनों में महिला उससे बात नहीं कर रही थी।
इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी ने दावत से लौट रही महिला पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से आलाक़त्ल चाकू भी बरामद किया।
फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
