एंकर: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में वर्दीधारी दो आरक्षक एक व्यक्ति के साथ विवाद करते नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों आरक्षियों में से एक आरक्षक काफी समय से निलंबित होने के साथ-साथ गैरहाजिर भी चल रहा है। वहीं दूसरे आरक्षक को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और अशोभनीय आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस विभाग ने पूरे मामले की विस्तृत जांच अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन्स) को सौंप दी है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
